शराब ने नशें मे भानू ने पत्नि से किया झगड़ा, और झूल गया फांसी पर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीती रात्रि करोंदी कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूर्व युवक का पत्नि से झगड़ा हुआ था।  फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भानू पुत्र जगदीश प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी कारोंदी कॉलोनी रात्रि में दुकान से काम खत्म कर शराब पीकर घर पर पहुंचा जहां उसका उसकी पत्नि कविता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तभी घर के अन्य सदस्यों ने उसे शांत कराकर कमरे में सोने के लिए भेज दिया और कविता अपनी सास के साथ उसके कमरे में सो गई। 

रात्रि करीब दो बजे के आसपास कविता ने उसके कमरे में झांक कर देखा तो भानू पंखे के कुंदे पर लटका हुआ था और उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे। यह देख कविता ने रोना शुरू कर दिया तभी सभी सदस्य एकत्रित हो गए और सुबह 4 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी।

 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे उतारा और पीएम के लिए शव को रवाना कर दिया। मृतक युवक माधव चौक पर स्थित अशोक स्टोर के संचालक के यहां काम करता था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!