पानी भरने गई बालिका को रास्ते में रोककर कर दी छेड़छाड़

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फतेहपुर पर रहने वाली एक नाबालिग बालिका ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि  पड़ौस में रहने वाला एक युवक पिछले कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। 

कल उक्त आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506, 341, 294 सहित 8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरस्वती विद्यापीठ के पास रहने वाली 16 वर्षीय बालिका के साथ पड़ौस में रहने वाला आरोपी पवन जाटव 31 अक्टूबर से उसे परेशान कर रहा था। जब वह पानी भरने जाती थी तो आरोपी उसे रास्ते में रोक लेता और उस पर अश्लील फब्तियां कसता। 

जब पीडि़ता ने उससे कहा कि वह उसकी शिकायत अपने परिजनों से करेगी तो आरोपी ने उसे जानसे मारने की धमकी दी। जिससे पीडि़ता चुप रह गई। लेकिन कल आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड कर दी। जिससे बालिका का धैर्य टूट गया और उसने हि मत जुटा कर आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!