शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के सड़ में 20 दिन पहले हुई अनिल विश्वकर्मा की हत्या के आरोपी अभी भी बेसुराग बने हुए हैं। मृतिका की पत्नि पूजा ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी को सौंपे ज्ञापन में पूजा ने अपने अपहरण की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि मेरे पति की हत्या के आरोपी से उसे जान का खतरा है। नाम जद आरोपियों पर कई जिलों में डेढ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
इसके बाबजूद भी आज तक उनकी गिर तार नहीं हुई है। विदित हो कि 17 अक्टूबर को आरोपी गुल्ली पंडित, पंजाब रावत, महेश पंडित, वीरेन्द्र रावत एवं गुल्ली पंडित के ड्रायवर द्वारा गांव के अनिल विश्वकर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी थी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।