नपा में शीत युद्ध शुरू: मुन्नालाल ने कहा मैने टोपी उतार दी है

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर के नोटिस काण्ड के बाद नगर पालिका में शीत युद्ध शुरू हो गया है। नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने इशारों इशारों में धमकी देते हुए कहा कि मैने टोपी उतार दी है मै ही यहां अब इकलौता नेता हूं।

बैठक के बाद नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह नगर पालिका के रंगढंग से काफी नाराज नजर आये। अपने चेम्बर में उन्होंने खुलकर आक्रोश व्यक्त किया।

मुन्नालाल ने कहा कि मैंने चाहा था कि भलमनसाहत से काम चलाऊं लेकिन इस भाषा को कोई समझता ही नहीं है। मुझे तो शहर का विकास करना है और मैं स्वयं पार्षदों के साथ गंदगी साफ करने को तैयार हूं।

लेकिन नगर पालिका में नेता एक ही रहेगा मुन्नालाल कुशवाह। इसके अलावा जिसे भी नेतागिरी करना हो वह अपना ट्रांसफर यहां से करा ले। नगर पालिका नेतागिरी करने का मंच नहीं है।

श्री कुशवाह ने कहा कि  पहले मैं टोपी पहनता था और इज्जत करता था, लेकिन अब मैने टोपी उतार दी है। नगर पालिका में जो इज्जत के काबिल नहीं है उससे स ती से निपटा जाएगा।

हालांकि श्री कुशवाह ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके निशाने पर मु य नगर पालिका अधिकारी कमलेश शर्मा साफ-साफ नजर आये। बैठक में श्री कुशवाह ने खुलकर स्वास्थ्य अधिकारी श्री भार्गव की तारीफ की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!