शिवपुरी। सांसद प्रतिनिधि बैजनाथ सिंह यादव ने बताया है कि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय शिवपुरी भ्रमण पर आ रहे है।
03 नव बर को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर एवं ग्वालियर से सड़क मार्ग से 11:30 बजे ग्राम पटवई (पोहरी) में धन्यवाद सभा, दोप.01 बजे अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, दोप.2.40 बजे ग्राम रातौर में किसानों से भेंट, 03 बजे ग्राम छिरेंटा में किसानों से भेंट, 03.20 बजे किरौली में किसानों से भेंट, 03.30 बजे नगर पालिका शिवपुरी के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन, 5.15 बजे पिछोर मॉडल स्कूल का उद्घाटन, शाम 7:00 बजे खनियाधाना मॉडल स्कूल का उद्घाटन एवं रात्रि विश्राम शिवपुरी होगा।
सीवर लाईन और मड़ीखेड़ा प्रोजेक्ट का भी करेंगें निरीक्षण
शिवपुरी प्रवास पर आ रहे सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत आगामी 05 नव बर को प्रात: 10:30 बजे शिवपुरी में सीवर लाईन निरीक्षण, प्रात: 11 बजे मड़ीखेड़ा जल प्रदाय परियोजना का निरीक्षण, प्रात: 11:30 बजे बॉ बे कोठी पर प्रेसवार्ता होगी।
दोप.2 बजे अशोकनगर में रोड़ शो एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगें, इसके अलावा त्रिलोक अहिरवार के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर भोपाल के लिए रवाना होंगें।
