नर्सेस एसोसियेशन म.प्र. के आह्वान पर जिला अस्पताल की नर्सों ने आज अपनी एक दिन की हडताल रखी और अस्पताल प्रांगण के सामने धरना दिया। नर्सों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्थायें गड़बड़ा गई है, तथा मरीज परेशान होते देखे जा रहे हैं। नर्सों ने अल्टीमेटम दिया है कि आज की उनकी हड़ताल तो एक दिन की है लेकिन मांगें न माने जाने पर 16 नव बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। नर्सेस एसोसियेशन की जिलाध्यक्ष श्रीमती लीलावती शंखबार ने मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वेतन विसंगती से नर्सें परेशान हैं। उनकी पदोन्नति नहीं हो रही है। वहीं कई नर्सों को तीन-तीन माह से वेतन नहीं मिला है। नर्से पुराने वेतन मान पर ही कार्य कर रही है। धरने के दौरान नर्सों ने सिविल सर्जन सह मु य अस्पताल अधीक्षक के माध्यम से प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगें स्वीकृत की जाने की मांग की है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।