शिवपुरी। मप्र स्वास्थ्य विभाग व मिशन के जो संविदा कर्मचारी गण म.प्र. के अस्पतालो में कार्य कर रहें वह आर्थिक उत्पीडन का दंश झेल रहे है। उन्हे समय पर न वेतन मिलता न कोई स्थाई करने की नीति बनाई गई है।
अपने शोषण के खिलाफ स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सभी जिला स्तरों एवं प्रदेश स्तर पर संगठन बनाकर शोषण के खिलाफ आवाज बुलंध की है। इसी के तारत य में शिवपुरी जिले के स्वास्थ्य विभाग व मिषन के संविदा कर्मचारी एवं अधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया है।
जिसमें जिला अध्यक्ष श्रीमति मंजू शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. शीतल प्रकाष व्यास व अन्य पदा अधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग व मिशन के कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रदेश के मु य मंत्री महोदय् से निवेदन किया है कि स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्थाई करने की नीति बनाई जाये। संविदा कर्मचारियों को प्रति माह वेतन व भत्ते दियें जायें।
जिससे भविष्य में बच्चो के विकास व विवाह के लिये पुरानी पेंषन नीति में सभी संविदा कर्मचारियों को शामिल किया जायें। स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी एवं अधिकारीयों ने समान कार्य, समान वेतन की मॉग की है।
