शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 5 कांग्रेस पार्षद श्रीमती किरन सैन के पुत्र मयंक उर्फ मोन्टी सैन की टेकरी पर रहने वाले महेश पुत्र लक्ष्मण गोयल ने ट्यूवबैल न खोलने पर उसके साथ विवाद किया और बाद में मारपीट कर दी।
जिसकी शिकायत पार्षद पुत्र ने थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने इस मामले में महेश गोयल के खिलाफ धारा 323, 294,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार टेकरी राठौर मोहल्ला में रहने वाले महेश गोयल के घर में पानी न होने के कारण उसने पार्षद श्रीमती किरन सैन से शिकायत की लेकिन शिकायत के बाबजूद भी उसके घर पानी नही ंपहुंचा और न ही वहां लगा ट्यूवबैल खोला गया।
जब महेश ने पार्षद पुत्र मयंक सैन से ट्यूवबैल खोलने के लिए कहा तो वह भी वहां नहीं पहुंचा जिससे महेश ने नाराजगी जताते हुए आवेश में आकर मयंक के साथ विवाद किया और बाद में विवाद के बाद पार्षद पुत्र के साथ मारपीट कर दी। जिससे उसके यहां चोटें आई बाद में यह मामला थाने पहुंचा और फरियादी मयंक सैन की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मामला पंजीवद्ध कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।