शिवकान्त सोनी/खनियांधाना। जब से सुपर वाइजर राहुल तिवारी खनियांधाना में पदस्थ हुये हैं तभी से खनियाधाना में विद्युत मण्डल व लाईट व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। जब कल दिन भर लाईट गायब रही तो लगभग 50-100 लोगों व पत्रकारों ने फोन लगाया पर तिवारी का मोबाइल बंद आया और कभी लगा तो फोन नहीं उठाया इसके बाद कुछ पत्रकारों ने ए.ई. पिछोर को भी फोन किया पर एई पिछोर के मोबाइल पर रिंग जाती है पर फोन नहीं उठा। प्रिटिंग प्रेस व इलैक्टोनिक की दुकान पर लोगों का तांता लगा रहा और सुबह से इन्तजार करते है।
10 से 12 घण्टे नहीं रही लाईट:-
कल सुबह से विद्युत विभाग व सुपरवाईजर राहुल तिवारी ने लाईट कटवा दी थी और लाइट दिन भर नहीं आई तो लोग व्याकुल हो उठे तथा दुकानों पर किताबों ,पेपरों से हबा करते नजर आये दुकान दार व घरों में लोग।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।