शिवपुरी। कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज पोलोग्राउण्ड मैदान शिवपुरी में किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया रहेंगें जो मैच का शुभारंभ करने के साथ ही खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करेंगें। कार्यक्रम आयोजक माधव क्रिकेट अकादमी एवं वरिष्ठ क्रिकेट कोच छोटे खां अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसका औपचारिक उद्घागत 01 नव बर को हुआ था।
इस दौरान क्रिकेटर छोटे खां, कपिल यादव, सिद्धार्थ लढ़ा, भरत व्यास नीटू, शमी खां सहित अन्य सभी क्रिकेटरों ने शहरवासियों से अधिक सेअधिक लोगों सेपोलोग्राउण्ड मैदान में पहुंचने का आग्रह किया गया है।
मुरैना ने उज्जैन को हराया तो शिवपुरी ने ललितपुर को किया पराजित
अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत दूसरे दिन दो मैच खेले गए। प्रथम मैच मुरैना विरूद्ध उज्जैन का हुआ। इसमें मुरैना यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्जैन को हराकर मैच जीता। यहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी उज्जैन क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 120 रन बनाकर मुरैना को आमंत्रित किया जिस पर मुरैना ने 15 ओवर में अपने खिलाडिय़ों सनथ गुर्जर 20 रन, विवेक 30 रन, सूरभान 30 रन के सहयोग से 8 विकेट से यह मैच जीत लिया।
इसके बाद दूसरा मैच शिवपुरी-ललितपुर के बीच खेला गया। यहां शिवपुरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का पहाड़ सा लक्ष्य ललितपुर टीम को दिया जिसमें धर्मेन्द्र चंदेल ने 70 रन, शकील खान ने 15 रन, ऋषभ श्रीवास्तव ने 20 रन बनाए। इसके जबाब में ललितपुर की पूरी टीम महज 20 ओवरों में 150 पर ऑल आउट हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।