अनियंत्रित बुलेरो-जायलो से टकराई, दर्जन भर घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोटा-झांसी फोरलेन इन दिनों हादसों का सबब बनता जा रहा है। अभी दो दिन पूर्व ही इस हाईवे पर बस पलटी थी तो अब इस कोटा हाईवे पर अनियंत्रित बुलेरो सामने से आ रही जायलो कार से टकरा गई। आमने-सामने की इस भिड़ंत में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार बदरवास निवासी मनोज(लल्लू)पुत्र प्रीतम ग्वाल अपनी पत्नि रश्मि ग्वाल व मासूम 6 माह की बेटी के साथ जीजा ओमी पुत्र इमरत ग्वाल निवासी बदरवास व दीदी राधा पत्नि ओमी ग्वाल मुंगावली को अपनी भांजी रिंकी पुत्री ओमी ग्वाल की जुबानी बीमारी का इलाज कराने को लेकर अपने मित्र केशव, पत्रकार संजीव जाट के अनुज व एक अन्य मित्र के साथ कोटा स्थित एक हॉस्पिटल में उपचार के लिए जायलो वाहन से गए हुए थे।

यह जब कोटा हाईवे पर पहुंचे तो ग्राम मड़ीखेड़ा के निकट दूसरी ओर से एक अनियंत्रित बुलेरो वाहन ने इनके जायलो वाहन को जोरदार सामने से आकर टक्कर मार दी। जिससे दोंनो वाहनों में सवार पुरूष-महिला व बच्चों को चोटें आई।

घायल अवस्था में सभी को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।  कोटा से आ रहे बुलेरो वाहन में  एक तहसीलदार अपने परिवार के साथ सवार थे जो कि चोटिल होकर उपचार के बाद ग्वालियर चेल गए।

वहीं शिवपुरी जिला चिकित्सालय में राधा ग्वाल, ओमी ग्वाल, रिंकी ग्वाल, मनोज (लल्लू)ग्वाल, रश्मि ग्वाल व अन्य लोगों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!