न्यूब्लॉक चौराहे पर स्थापित हुई स्वतंत्रता सेनानी शर्मा की प्रतिमा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यूब्लॉक चौराहे पर आज सुबह कांग्रेस नेता अजयराज शर्मा के दादा स्व. नरहरि प्रसाद शर्मा की प्रतिमा बैण्डबाजों के साथ स्थापित कर दी गई। हालांकि प्रतिमा का लोकार्पण चौराहे की साजसज्जा के बाद दो-तीन माह में होगा। न्यूब्लॉक चौराहे का नामकरण भी स्व. नरहरि प्रसाद शर्मा के नाम से किया गया है।

अजयराज के अनुसार उनके दादा की प्रतिमा स्थापित करने में क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा प्रदेश सरकार की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का अहम योगदान रहा है। स्व. नरहरि प्रसाद शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ विधायक भी रह चुके हैं और इसी इलाके के निवासी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के स्थानीय नागरिकों द्वारा स्व. शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग काफी समय से की जा रही थी। पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के कार्यकाल में नगर पालिका में स्व. शर्मा की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया था और न्यूब्लॉक चौराहे का नामकरण भी उनके नाम किया जाना तय हुआ था।

लेकिन संबंधित विभागों से अनुमति मिलने में देरी के कारण प्रतिमा स्थापित नहीं हो पा रही थी। अजयराज के अनुसार अब संस्कृति विभाग सहित विभिन्न विभागों की अनुमति मिल चुकी है इस कारण आज उन्होंने अपने दादा की आदमकद प्रतिमा चौराहे पर स्थापित कर दी है। हालांकि लोकार्पण न होने के कारण प्रतिमा को कपड़े से ढक दिया गया है। अजयराज ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने में उन्हें राजनीति से ऊपर सभी दलों का सहयोग मिला। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!