पति पत्नि विवाद: दामाद ने की ससुर की गला दबाकर हत्या

शिवपुरी। बीती रात्रि लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोंडियाई में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में बीचबचाव करने आए ससुर की दामाद ने गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने हत्यारोपी दामाद लक्ष्मण पुत्र रजुआ आदिवासी को गिर तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक माधौ सिंह पुत्र नत्थू आदिवासी उम्र 50 निवासी डोंडियाई की पुत्री पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी और वह ससुराल जाने के लिए राजी नहीं थी। कल उसका पति लक्ष्मण आदिवासी गीता को लेने के लिए ससुराल पहुंचा जहां दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और यह विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया।

तभी मृतक माधौ सिंह बीचबचाव करने पहुंचा तो आरोपी लक्ष्मण ने उसका गला दबा दिया जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। माधौ सिंह को मरा देख आरोपी वहां से भागने लगा इसी बीच पुलिस को किसी ने हत्या होने की सूचना दे दी।

सूचना पाते ही लुकवासा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की खोजबीन की तो आरोपी ग्राम डोंडियाई के रास्ते में भागता हुआ पुलिस को मिल गया जिसे पुलिस ने गिर तार कर लिया।