धरने का 10वां दिन: कांग्रेस के धरने में आज नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद बैठे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिंध के पानी की मांग और किसानों को राहत पैकेज दिये जाने को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने को आज दसवां दिन है। आज नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और पार्षद आदि धरने पर बैठे।

कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि आज शाम 4 बजे मु यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जाएगा। जिसमें उन्हें स्मरण दिलाया जाएगा कि उन्होंने शिवपुरी वासियों को सिंध का पानी सुलभ कराने का बायदा किया था।

कांग्रेस के आज के धरने में नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर, खलील खान, रामकुमार शर्मा, पार्षद इस्माइल खां, आकाश शर्मा, पार्षद पति भोलू धाकड़, विवेक अग्रवाल, पवन शर्मा, विजय शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश गुप्ता, अशोक ठाकुर, इरशाद पठान, आशीष जैन, सोनू राजावत, हनीफ टोनी आदि शामिल हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!