शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पोहरी वायपास टोल टैक्स के पास आनंदपुर ट्रस्ट के सामने कल सुबह 11 बजे के लगभग एक अज्ञात ट्रक ने मोटर साईकिल पर जा रहे कैलाश पुत्र हरीराम राठौर निवासी मनियर में टक्कर मार दी।
जिससे कैलाश घायल हो गया वहीं उसकी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 33 बी 1317 क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में पुलिस ने फरियादी कैलाश राठौर की रिपोर्ट पर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।