शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक के पंचामृत रथ को गुरूद्वारा चौक शाखा से क्षेत्रीय प्रबंधक दिनकर अर्गल द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर पंचामृत रथ के साथ एसबीआई की समस्त शाखाओं एवं क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के स्टाफ ने पंचामृत रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पंचामृत रथ के बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक अर्गल ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पंचामृत योजना के अंतर्गत व्यापारियो को सुविधा हेतु आधुनिकतम बैंकिंग सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। जिनमें व्यापारियों को न्यनूतम बैंलेंस पर चालू खाता खोले जाऐंगें, साथ ही व्यापारियों को इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा, पीओएस मशीन व बिजनेस डेबिट कार्ड प्रदान किये जाऐंगें।
यह योजना क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों शिवपुरी, श्योपुर एवं अशोकनगर में आठ रथो के माध्यम से प्रारंभ की गई है।
विभिन्न शाखाओ का स्टाफ एवं यह रथ दो दिनों तक जिलों में भ्रमण कर स मानीय व्यापारियों व ग्राहकों को योजना की जानकारी देंगें। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा शीघ्र ही कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) एवं रिसाईक्लीयर एटीएम मशीन लगाई जा रही है जिसमें ग्राहकों द्वारा रूपये निकालने के साथ-साथ रूपये जमा करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
जिससे ग्राहकों के कीमती समय की बचत व अधिक सुरक्षा प्राप्त होगी। इस अवसर पर रथ के साथ प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक दिनकर अर्गल, झांसी तिराहा शाखा के मु य प्रबंधक नीरज चौबे, गुरूद्वारा चौक शाखा के मु य प्रबंधक महेश गर्ग, संजय वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।