शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन की पावन जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाने की तैयारियां मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा लगभग पूर्ण कर ली गई हैै।
समाज के हरेक घर-घर पर आमंत्रण देकर आयोजन में सभी परिजनों की भागीदारी हो इसके लिए सभी समाज बन्धुओं को एकजुट किया जा रहा है।
कार्यक्रम के बारे में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के प्रधान संयोजक विष्णु कुमार गुप्ता, अध्यक्ष राकेश गर्ग (टिल्लू), वरि.उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व महामंत्री सुदर्शन प्रधान मोनू ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की भव्य शुरूआत 8 अक्टूबर को सायं 7 बजे उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से होगी।
9-10 को होंगी अनेकों प्रतियोगिताऐं
इसके अलावा 9 अक्टूबर को मैचिंग प्रतियोगिता, रंगोली सजाओ, हाउजी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी, जबकि 10 अक्टूबर को मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता, स्वादिष्ट व्यंजन बनाओ, मिस अग्रवाल एवं आजा धूम मचा ले(डांस) प्रतियोगिता होगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।