शिवपुरी। जिले के दिनारा कस्बे के ग्राम जरगुवा चक के पास शनिवार की सुबह 3 अक्टूबर को दामाद द्वारा अपने ससुर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को बीते शाम पिछोर तिराहे से दबोचने की कार्रवाई कर ली है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था और पुलिस उसकी तलाश में थी।
जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को ग्राम छितीपुर में रहने वाले कोमल जाटव (20) ने बाइक पर साथ बैठे अपने ससुर कमलेश जाटव निवासी जुझाई में पीछे से गोली मार दी थी।
इस घटना में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी दामाद कोमल फरार था जिसे पुलिस ने बीते रोज गिर तार करने की कार्रवाई की है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।