शिवपुरी। शहर के हैप्पीडेज स्कूल प्रांगण में मंगलवार से दीवान दौलत राम मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ जहां बीते रोज सीआरपीएफ कमाडेंट मेघराज ने किया था।
वही आज इस प्रतियोगिता में खेले गए शुरूआती मैच हैप्पीडेज स्कूल व रेडियेण्ट स्कूल के बीच खेला गया। इसमें हैप्पीडेज की टीम के खिलाडिय़ो ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रेडियेण्ट की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में अन्य मैच भी खेले गए जिनमें कुछ मैैच विद्यापीठ प्रांंंगण में भी हुए। यहां हुए मैचो में देहली पब्लिक अकेडमी व सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, रेडिएण्ट व जीवीपीएस स्कूल के बीच खेले गए मैच टाई रहे।
जबकि शिवपुरी पब्लिक स्कूल व हैैप्पीडेज स्कूल के बीच ाी एक मैच खेला गया जो कि 1-1 के स्कोर पर टाई रहा। अगले मैच में ग्वालियर ग्लोरी व बुड स्टॉक के बीच मैच खेला गया।
इस कड़े मुकाबले में ग्वालियर ग्लोरी की टीम ने बुड स्टॉक को 2-1 के अंतर से हरा दिया। अन्य मैच विद्यापीठ ग्राउण्ड में देहली पब्लिक अकेडमी और सेंट एंथोनी मोहना के बीच खेले गए । मैच में सेंट एंथोनी मोहना 4-0 से विजयी रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।