ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक-युवती घायल

Updesh Awasthee
0
बदरवास। बदरवास थाना अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी के पास हाइवें पर आज दोपहर एक ट्र्रक ने बाइक सवार युवक-युवती में जोरदार टक्कर मार दी। 

इस घटना में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे पहले बदरवास अस्पताल फिर वहां से जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के गायत्री कॉलोनी में रहने वाली विमलेश (35)पत्नी लखन परिहार आज दोपहर मुकेश रावत निवासी बड़ौदी के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरी से बदरवास में किसी समूह की बैठक में शामिल होने जा रही थी। 

इसी दौरान वह जब ग्राम कुल्हाड़ी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवारो में जोरदार टक्कर मार दी। 

इस घटना में दोनो घायल हो गए जिन्हे 108  ऐबूलेंस से पहले बदरवास अस्पताल फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!