शिवपुरी। चाइल्डलाइन संस्था के मे बर जितेन्द्र सिंह ने आज अपने क्षेत्र आदिवासी बस्ती ठकुरपुरा में एक ही परिवार के दो अति कुपोषित बच्चों को बमुश्किल एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराया गया।
परिवार के लोग दोनो बच्चों को एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराने को तैयार नही थे लेकिन जब चाइल्डलाइन मे बर द्वारा उनके परिजनो को समझाया गया तब कही जाकर वे मानें, जिसके बाद उन्हे एनआरसी केन्द्र में परीक्षण के बाद चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
परीक्षण के दौरान आदिवासी बस्ती में जो अति कुपोषित बच्चें मिले उनमें देवकी आदिवासी(4) जिसका बजन 8.1 किग्रा व कल्लो आदिवासी(2) जिसका बजन 6.2 किग्रा है। चाइल्डलाइन टीम द्वारा इन बालिकाओं की मॉ एवं दादी को बहुत देर तक समझाया गया।
इसके बाद मॉ एवं दादी बालिकाओं को साथ लेकर एनआरसी केन्द्र आए और फिर जब दोनो को परीक्षण कराया गया तो दोनो बालिकाओं की हालत गंभीर थी साथ में दोनो को मीजल्स की बीमारी भी थी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।