बदरवास में मीजल्स का प्रकोप: एक मौत, कई बीमार, पलायन शुरू

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास के ग्राम श्यामपुरा में एक माह से चलते मीजल्स के प्रकोप के कारण एक बच्चे की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। श्यामपुरा में फैले प्रकोप के कारण स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान की पोल खुल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज इस आदिवासी बस्ती में 15 अक्टूबर को तीन वर्षीय बालक आमीन पुत्र जयराम आदिवासी की मीजल्स के कारण मौत हुई। उसके दो भाई बहिन भी मीजल्स के प्रकोप से पीडि़त हैं जिनके नाम हैं हल्के उम्र 3 वर्ष तथा मंजू उम्र 2 वर्ष।

इसके अलावा इस ग्राम उमा पुत्री ओमप्रकाश आदिवासी उम्र 3 वर्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि राजा पुत्र लालाराम उम्र 5 वर्ष, रोहित पुत्र अमरसिंह, अनिल पुत्र जयपाल उम्र 3 वर्ष, राजनंदनी पुत्री बादल सिंह उम्र 2 वर्ष, जितेन्द्र उम्र 4 वर्ष, शिवनो उम्र 2 वर्ष पुत्रगण बादल सिंह को उपचार हेतु बदरवास लाया गया है।


इसके अलावा रानी उम्र 2 वर्ष, अंकेश पुत्र दानसिंह उम्र 4 वर्ष, अनिल पुत्र मोबत सिंह भी मीजल्स बीमारी से ग्रसित है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!