शिवपुरी। जिले के खनियांधाना कस्बे में बीती रात चोर कस्बे के प्रसिद्ध और जन आस्था के केन्द्र टेकरी सरकार मंदिर से दानपेटी उड़ा ले गए। चोरी की यह वारदात बीती रात एक और डेढ़ बजे के बीच की है।
मंदिर के पास रहने वाले जगदीश यादव ने चोर को दानपेटी ले जाते हुए देखा और उसका पीछा भी किया, लेकिन चोर भाग निकला। इस घटना के बाद खनियांधाना कस्बे में रोष का वातावरण है और कस्बे के बाजार बंद हैं।
नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से इस चोरी का पर्दाफाश करने और आरोपी की गिर तारी की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनियांधाना में टेकरी सरकार के प्रति जन आस्था बड़ी गहरी है। इस मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर में दो दानपेटियां हैं जिनमें से एक दानपेटी बेल्डिंग की हुई है और दूसरी दानपेटी मंदिर में खुली रखी हुई है।
आधी रात के पश्चात मंदिर के पास रहने वाले जगदीश यादव ने आवाजें सुनीं तो वह बाहर निकलकर आए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति दानपेटी उठाकर जा रहा है और भारी भरकम दानपेटी उसके हाथ से नीचे गिर गई।
यह देखकर वह चिल्लाए, लेकिन फुर्ती से चोर दानपेटी सिर पर उठाकर भाग निकला। भक्तों के अनुसार दानपेटी में कम से कम 50 हजार रूपये की रकम संभावित है। सुबह लोगों को जब मंदिर में चोरी का पता चला तो उनमें रोष का वातावरण व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में खनियांधाना के बाजार बंद हो गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।