पोहरी। खबर आ रही है कि जिले के पोहरी तहसील के मैन चौराहे पर अर्धनग्न लाश मिली है। सुबह-सुबह पोहरी नगर वासी जब घूमने निकले तो यह लाश उन्है दिखी और उन्होने इस मामले की पुलिस को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोहरी नगर में,नगर के मैन चौराहे पर और पोहरी कोतवाली से मात्र 50 मीटर दूर एक अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से नगर में सनसनी फैल गई।
बताया गया है कि लाश की पहचान हीरालाल पुत्र अमृतलाल धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी पोहरी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक शराब का आदि था ओर उसकी मौत भी इसी कारण होना माना जा रहा है।
पुलिस ने लाश को पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नही दिखे है। पुलिस ने अभी इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।