शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है करैरा थानाक्षेत्र में एक ट्रक को रोककर हथियार बंद लुटेरो ने उसके ड्रायवर से मारपीट कर 90 हजार रूपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार करैरा थानाअंतर्गत ट्रक क्रं. एमपी-33 एच 1693 झांसी की ओर से सीमेन्ट भर कर आ रहा था। आधी रात यह सीमेन्ट से भरा ट्रक करैरा थाना अंतर्गत फोरलेन पर पडने वाले ग्राम सरई पर चार हथियारबंद बदमाशो ने रोक लिया।
बदमाशो ने इस ट्रक को रोककर ट्रक ड्रायवर सुखदेव सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी सिहोर के साथ मारपीट कर दी और उसके पास रखे 90 हजार रूपए को लूट कर फरार हो गए।
बताया गया है कि ट्रक ड्रायवर करैरा अस्पताल में स्वास्थय लाभ ले रहा है। हालाकि पुलिस इस मामाले को संदिग्ध मान रही है और इस लूट के सारे बिंदुओ पर जांच कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।