42 लाख रूपए की टायर गायब, ढाबे पर लावारिस खडा मिला ट्रक

Updesh Awasthee
0
शिवपरी। जिले नेशनल हाईवे 3 पर स्थित लुकवासा चौकी अतंर्गत एक ढाबे पर लाबारिस खड़े मिले एक ट्रक से 42 लाख रू के टायर गायब होने के समाचार मिल रहे है। ढाबे वाले की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि हाईवे पर स्थित एक ढावे के संचालक ने शुक्रवार की देर शाम हमें सूचना दी कि एक लावारिस हाल ट्रक दो दिन से खड़ा है। और उस पर ट्रक का स्टाफ भी नही है।

पुलिस उस ट्रक क्रमांक पीआर06 सीए 9252 को उठा कर लुकवासा चौकी ले आई। और ट्रक के नंबर से जानकारी एकत्रित कर पूछताछ की तो अमर ज्योति लॉजिस्टिक कंपनी गुडग़ावं के मैनेजर ने अश्विनी कुमार ने बताया कि जो ट्रक ढाबे पर लाबारिस हाल में खडा मिला है,वो 16 अक्टुबर को चैन्नई से 196 अपोलो कंपनी के टायर भरकर कानपुर के लिए चला था।

कंपनी के मैनेजर ने बताया कि इसमे भरे टायरो की किमत 42 लाख रूपए है। जो अब इस ट्रक में नही है। ट्रक का जीपीएस  सिस्टम बीते 20 अक्टूंबर की शाम 6 बजे बंद हो गया था और अगले दिन 21 अक्टूबर को देवास में पुन: शुरू हो गया था।

इसी बीच इस ट्रक में भरे 196 टायर गायब हो गए हो सकता है जब इसका जीपीएस सिस्टम बंद हुआ हो जब इसमे भर टायर गायब हो गए है। और स्टाफ लापता हो गया है और फिर इस ट्रक को कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक को ढाबे पर खडा करके गायब हो गया।

वही चौकी प्रभारी ने आशंका जताई है कि हो सकता है कि कंही ट्रक स्टाफ की हत्या करके उसमें भरे टायर लूट लिए हो,या फिर इस पूरे खेल में इस ट्रक का स्टाफ भी इस खेल में मिली भगत हो।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। और वहीं टायर और ट्रांसपोर्ट कंपनी भी अपने स्तर से इस मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!