ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा कार्यक्रम 3-5 नवम्बर 2015

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के चीफ व्हीप एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 नवम्बर से शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय दौरे पर पधार रहे हैं। इस दौरा कार्यक्रम में श्री सिंधिया 3 नवम्बर को शिवपुरी, पिछोर विधानसभा एवं 4 व 5 कोलारस एवं अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। 

श्री सिंधिया 3 नवम्बर को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर 11:30 बजे पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पटेवरी पहुंचेंगे जहां कुंवरपुर-बूढ़दा रोड पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा को संबोधित करेंगे। 

12:30 बजे पटेवरी से सीधे शिवपुरी आएंगे व 1:15 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। तत्पश्चात शिवपुरी शहर की सीवर एवं मड़ीखेड़ा योजना का निरीक्षण करेंगे। 

सतनवाड़ा से सीधे पिछोर पहुंचेंगे, शाम 6:15 बजे पिछोर में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे तथा 7:45 बजे खनियांधाना में मॉडल स्कूल का उद्घाटन करने के पश्चात रात्रि 8:30 बजे खनियांधाना से शिवपुरी आएंगे व रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगे। 

श्री सिंधिया 4 नवम्बर को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के लोकार्पित करेंगे। सर्वप्रथम ब4 नव बर को प्रात: 9:30 बजे से 10 बजे तक शहर में गणमान्य लोगों के निज निवास पर संवेदना भेंट करेंगे।

प्रात: 10 बजे नगर पालिका शिवपुरी के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे, 11 बजे शिवपुरी से कोलारस के लिए रवाना होंगे, 12:30 बजे कोलारस में जिला पंचायत, जनपद, सरपंच स मेलन में शिरकत करेंगे, 3:15 बजे ग्राम रामपुरी में किरोला-नैनागिर रोड का लोकार्पण करेंगे।

4:30 बजे ग्राम बांसखेड़ा में सड़क मार्ग का उद्घाटन करेंगे, 5:45 बजे ग्राम एजवारा में चंद्रभान सिंह यादव के निज निवास पर संवेदना भेंट करेंगे। 6:45 बजे बामौरखुर्द में सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे तथा रात्रि 8 बजे ग्राम ढकरौरा में एकीकृत आवास योजना का लोकार्पण करने के पश्चात शिवपुरी आएंगे व रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगे। 

दौरे के अंतिम दिन 5 नव बर को प्रात: 9:30 बजे शिवपुरी से हातौद के लिए रवाना होंगे, 9:45 बजे हातौद में सेटलमेंट योजना के तहत निर्मित सड़क मार्ग व विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे, 11:45 बजे हातौद से पचावली के लिए रवाना होंगे।

11:45 बजे पचावली में मृतक किसान राजकुमार दांगी के परिजनों से संवेद ना भेंट करेंगे एवं सहायता राशि प्रदान करेंगे, अपरान्ह 12:15 बजे पचावला में सड़क मार्ग का लोकार्पण करने के पश्चात अशोकनगर के लिए रवाना हो जाएंगे व अपरान्ह 2:15 बजे अशोकनगर में आमसभा को संबोधित करेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!