शिवपुरी। भौंती थाना क्षेंत्र के ग्राम बमेरा में रहने वाले दो पक्षो में कुएं पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में एक पक्ष के लोगो ने मिलकर दूसरे पक्ष के लोगो पर लाठी व लुहांरी तथा फरसों से हमला बोल दिया जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।
जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम बमेरा में रहने वाले बाबूलाल पुत्र शंकरिया जाटव की लड़की आज सुबह करीब 8 बजे घर के पास स्थित कुए पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उसका पास में रहने वाले जितेन्द्र पुत्र मुन्नालाल जाटव से विवाद हो गया।
विवाद इतना बड़ गया कि जितेन्द्र ने अपने परिवार के दिनेश, मुन्ना, हुकुमा व कमला बाई के साथ मिलकर सामने वाले पक्ष के बाबूलाल, बल्लू व रामनिवास के साथ जमकर मारपीट कर दी। तीनो को गंभीर चौटे आई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।