शिवपुरी। करैरा के सड गांव की रहने वाली 6वीं क्लास की रेप पीडि़ता गर्भवती होने के कारण ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया था। अब खबर आ रही है कि इस रेप पीडि़ता ने एक बच्ची को जन्म दिया है।
इस रेप कांण्ड में शामिल दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन एक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है इस कारण इस रेपिस्ट प्रदेश के ग्रहमंत्री बाबूलाल गौर ने 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है।
यह था पूरा मामला
करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सड की 14 वर्षीय 6वीं कक्षा की छात्रा जब पेट दर्द से परेशान हो गई तो उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। महिला चिकित्सक ने देखाए इसे तो 8 माह का गर्भ है। यह सुनकर परिजनों केे होश उड़ गए।
पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह पहले वह घर में अकेली थी तभी गांव का रहने वाला बंटी उसके घर आया और उसने बलात्कार किया।
छात्रा ने कहा कि मैं इस बारे में अपने माता-पिता से कहुंगी तो उसने मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन बंटी का भाई गजेन्द्र उसके घर आया और उसने भी इस छात्रा के साथ बलात्कार किया।
पीडि़ता ने बताया कि गजेन्द्र ने पिछले 6 माह के दौरान जान से मारने की धमकी देकर कई बार मेरा बलात्कार किया है। परिजनो ने इस मामले में 19 सिंतबर को करैरा थाने में रिर्पोट दर्ज कराई है।
बुधवार को बलात्कार पीडि़ता को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस रेप पीडि़ता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बताया जा रहा है इस जच्चा-बच्चा दोनो ही स्वास्थय है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।