शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में विगत दिवस एक युवक नंदू ने शिव मंदिर में जमकर उत्पात मचाया और वहां रखी भगवान कार्तिकेय की 6 मुखी मूर्ति को खंडित कर दिया।
इस घटना से भक्तों में रोष व्याप्त हो गया और उन्होंने आरोपी को जल्द गिर तार करने की मांग करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 295 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को कल उसके घर से गिर तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर की रात्रि आरोपी नंदू पुत्र लल्लाराम जाटव निवासी फतेहपुर ने गांव में स्थित भगवान शिव के मंदिर में घुसकर वहां जमकर उत्पात मचाया।
घटना रात्रि करीब 10 बजे की है। जहां आरोपी ने मंदिर में रखी मूर्तियों को उठाकर पटकना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज ग्रामीणों ने सुनी और सभी एकत्रित होकर मंदिर में पहुंचे तो आरोपी नंदू एक मूर्ति को जमीन पर पटक रहा था।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।