शिवपुरी। आज सुबह सीआरपीएफ कैंप के पास इंदौर से ग्वालियर जाने वाली यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे उसमें सवार 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
घटना का सुखद पहलू यह है कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। घटना के बाद बस का चालक मौके से भाग निकला बाद में पुलिस ने बस में सवार दो यात्रियों की शिकायत पर से बस चालक पर धारा 279, 337 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं बस परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार इंदौर से ग्वालियर जा रही बस क्रमांक एमपी 33 टी 1071 चालक की लापरवाही के कारण देवेन्द्र जैन पत्ते वालों के गोदाम के सामने एबी रोड़ पर पलट गई।
जिससे उसमें सवार दो यात्री श्याम साहू निवासी दाल बाजार ग्वालियर और महेश सिंह रावत निवासी सवलगढ़ घायल हो गए। जबकि बस में बैठी अन्य सवारियां चोट न आने के कारण दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य को चले गए। पुलिस ने दोनों घायलों की शिकायत पर से बस चालक पर प्रकरण पंजीबद्ध कर बस को जप्त कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।