शिवपुरी। मानस भवन में पांच दिनों से चल रही भगवान परशुराम कथा के अंतिम दिन आचार्य पं. रमेश शर्मा ने हैहय वंश की कथा बताई जिसमें सहस्त्रवाहु अर्जुन उद्धार का प्रसंग आया कथा में आचार्य ने हैहय वंश का परिचय देते हुए बताया कि भारत वर्ष में हैहय वंश में एक से एक योद्धाओं का जन्म हुआ जिसमें सहस्त्रवाहु अर्जुन का नाम अमर है।
श्री शर्मा ने बताया कि सहस्त्रवाहु अर्जुन परशुराम के मौसा जी थे। इस कथा से उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि भगवान परशुराम की माता देवी रेणुका की सगी बहिन देवी महामाया का विवाह सहस्त्रवाहु अर्जुन के साथ हुआ था। जिससे सहस्त्रवाहु अर्जुन परशुराम के मौसा हुए।
कथा में उन्होंने सहस्त्रवाहु अुर्जन के उद्धार की कथा का भी वर्णन किया। आचार्य श्री ने कथा का वाचन करते हुए कहा कि सहस्त्रवाहु अर्जुन को भगवान नारायण के सुदर्शन चक्र के अवतार बताया और इसकी विस्तिृत कथा बताते हुए कहा कि एक बार भगवान नारायण माता लक्ष्मी के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे।
जहां उन्होंने उनके द्वारा किये गए युद्धों का वर्णन कर रहे थे। इसी बीच सुदर्शन चक्र ने माता लक्ष्मी से कहा कि भगवान मुझे कभी भी अपने से अलग नहीं कर सकते क्योंकि उनके द्वारा किये गए हर युद्ध में मेरी सहभागिता रही। सुदर्शन चक्र की बात सुनकर भगवान नारायण को ज्ञात हुआ कि सुदर्शन को अभिमान हो गया और भगवान ने सुदर्शन के अभिमान को चूर करने के लिए त्याग कर दिया।
बाद में सुदर्शन को अपनी गलती का भान हुआ और उन्होंने भगवान से क्षमा मांगी, लेकिन भगवान ने सुदर्शन से कहा कि तुम मनुष्य योनी में जन्म लेकर प्रथ्वी का विचरण करोगे और जब में छटवें अवतार में परशुराम के रूप में अवतरित होऊगां उस समय मैं तु हारा उद्धार करूंगा और भगवान ने अंत में सहस्त्रवाहु का उद्धार कर द्वापर युग में भगवान कृष्ण को उनका सुदर्शन चक्र सौंपा और उनका स मान वापस लौटाया।
आचार्य श्री ने बताया कि हैहय वंश दो वर्गो में बटा हुआ था। जिनमें सहस्त्रवाहु अर्जुन के काका नर्सिंंग हैहय ने सहस्त्रवाहु के विरूद्ध परशुराम के साथ रहकर युद्ध लड़ा और सहस्त्रवाहु अर्जुन के तीन पुत्र भी भगवान परशुराम के साथ हो गए।
इस तरह हैहय वंश दो वर्गो में विभाजित हो गया था उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक द्वारा कलिंग का युद्ध लड़ा गया था। जहां कलिंग के राजा भी हैहय वंश के थे। वहीं उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ाी हैहय वंश के थे। इस तरह हैहय वंश के पुराने इतिहास पर प्रकाश डाला गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।