शान से निकला पथसंचलन: मुसलमानों ने की पुष्पवर्षा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। दशहरा पर्व के अवसर पर आज राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का पथ संचलन शहर भर में चार अलग-अलग स्थानों से निकाला गया। पथ संचलन से पूर्व बौद्धिक कार्र्यक्रम हुआ जिसमें राष्ट्र निर्माण सहित राष्ट्र के उत्थान विषय पर चर्चा की गई। संचलन को चार उप नगरों में बांटा गया जिन्हें सुभाष उप नगर, केशव उप नगर, शिवाजी उप नगर और प्रताप उप नगर के नाम दिये गए।

सुभाष उप नगर में कोर्ट रोड़, माधव चौक, कमलागंज, छत्री रोड़ मोहनी सागर, ठकुरपुरा, सिद्वेश्वर कॉलोनी से पथ संचलन निकला जो 8:30 बजे से फिजीकल कॉलेज से प्रारंभ हुआ। वहीं तय समय पर केशव उपनगर में सदर बाजार कन्या विद्यालय से पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान काली माता मंदिर व सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में रावण दहन कार्यक्रम हुआ। जहां रामलीला के मंचन के द्वारा रावण के प्रतीक स्वरूप पुतले को जलाया गया।

शहर के अनेकों स्थानों पर आज संघ द्वारा निकाले गए पथ संचलन के दौरान भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिली। जहां मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर इस संचलन का स्वागत किया गया।

इस दौरान फिजीकल क्षेत्र, झांसी तिराहा व अन्य स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ सांप्रदायिकता का भावविभोर दृश्य नजर आ रहा था। इस मौके पर पत्रकार रशीद खान, कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल आदि मौजूद रहे।

नगर में दशहरा पर्व पर जैसे ही संघ का पथ संचलन निकला। वैसे ही लोग बैण्डबाजों की थाप और संघ के संचलन को देखकर भावविभोर होते हुए नजर आए। शहर के विभिन्न मार्गों से आज नगर में पथ संचलन निकला और जहां-जहां से यह संचलन निकला लोग घरों और छतों पर रहकर पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत करते हुए नजर आए। नगर में सदर बाजार, भैंरो बाबा मंदिर, फिजीकल और कमलागंज क्षेत्र आदि से पथ संचलन निकाला गया जहां हजारों की सं या में संघ के स्वयं सेवक शामिल हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!