शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मनियर में बीते 20-21 की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर वहां से सोने चांदी के जेबरात और पहनने के कपड़े चोरी कर लिये। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र रमेश धाकड़ निवासी आकुर्सी शिवपुरी के मनियर क्षेत्र में कन्हैया लाल शाक्य के मकान में किराये से निवासरत है। बीते 20 अक्टूबर को राजेश अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने गांव आकुर्सी गया हुआ था और घर में ताला लगा हुआ था। जिसका फायदा चोरों ने उठाया और मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
जहां से दीवान में रखी एक सोने की चैन, मंगल सूत्र, अनारदानी, चांदी के पायल और कीमती 10 साडिय़ां चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी पड़ौसियों ने राजेश को दी। इसके बाद राजेश अपने परिवार के साथ घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी और बाद में पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।