शिवपुरी- थाना भौंती क्षेत्र में प्रतिबंध के बाबजूद भी एक बोरिंग मशीन अवैध रूप से बोरिंग कर रही थी। इसी बीच किसी ने सूचना तहसीलदार जे.पी.गुप्ता को दे दी।
जिस पर तहसीलदार ने मामले की जांच पड़ताल के लिए अपने कर्मचारी को भेजा तो सूचना सटीक पाई गई। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हो रहे बोंरिंग कार्य को रूकवाया और बोरिंग मशीन क्रमांक टी.एन.28/एक्स 7716 के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उसे जब्त कर लिया। बाद में मशीन को सुरक्षा की दृष्टि से भौंती थाने में रखवा दिया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।