शिवपुरी। नरसिंह मंदिर दशहरा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। दशहरा के दिन 22 अक्टूबर को कार्यक्रम स्थल पर जहां भव्य आकर्षक आतिशबाजी के साथ 40 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा वहीं शहर के प्रमुख मार्गों से रामरथ यात्रा भी निकाली जाएगी।
नरसिंह दशहरा समिति के सदस्य कृष्ण मोहन उर्फ बंटी अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा प्रतिवर्ष की ाांति इस वर्ष ाी दशहरा पर्व 22 अक्टूबर को काली माता मंदिर प्रांगण पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मंदिर प्रांगण पर 40 फुट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा तथा ाव्य आतिशबाजी चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सांय 5 बजे नरसिंह मंदिर सदर बाजार से रामरथ यात्रा निकाली जाएगी। यह रथ यात्रा कस्टम गेट, सदर बाजार, गांधी चौक, माधव चौक, गुरुद्वारा, पुरानी शिवपुरी, नीलगर चौराहा से होती हुई काली माता मंदिर झांसी रोड पर पहुंचेगी जहां राम रावण युद्ध के उपरान्त ाव्य आतिशबाजी के साथ रावण के 40 फुट ऊंचे विशालकाय पुतले का दहन किया जाएगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।