शिवपुरी- फोरलेन पर करैरा की ओर जा रहे एसआई तेंदुआ उस समय दुर्घटना में घायल हो गए। जब वह करैरा से होकर अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। ऐसे में यहां रॉग साईड से उनका वाहन गुजर रहा था कि तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक यू.पी.93 टी 4796 से एसआई का स्कॉर्पियो वाहन एम.पी.07एसबी 5555 भिड़ गया।
जिसमें दो लेाग घायल हुए है। दुर्घटना में रन्नौद एसआई विजय पाल जाट बुरी तरह घायल हो गए है जिनके हाथ व अन्य जगह चोटें आई है। बाद में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर जिला चिकित्सालय में पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुर्रेशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी एसआई को देखने पहुंचे।
घायल थाना प्रभारी की ग ाीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया है


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।