शिवपुरी। पंतजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा तहसील बैराड मे तीन दिवसीय नि.शुल्क योग शिविर 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
तहसील बैराड समिति के प्रभारी डॉ तुलाराम यादव द्वारा दी जानकारी में बताया गया कि नि: शुल्क योग शिविर अग्रवाल धर्मशाला के पास व्यास कोठी पर प्रात:5 बजे से 7 बजे तक किया जायेगा।
योग शिविर में कैंसर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया शरीर में गाठें होना आदि बीमारियों का उपचार योग व आयुर्वेद द्वारा किया जाएगा। शिविर की तैयारियों के संबंध में विगत दिवस स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन जिसमें शिविर की पूरी रूपरेखा तेयार की गई।
बैठक में बल्लभ सिंह, रमेश अवस्थी, लक्ष्मीनारायण शर्मा, वासुदेव शर्मा, भास्कर झा, डां तुलाराम यादव, ब्रजेश गुप्ता, मोहन सिंह यादव, माखन सिंह धाकड, नासिर खान, भगवती सिंघल, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।