शिवपुरी। जिले के अमोला कस्बे के ग्राम सिरसौद में रहने वाले एक वृद्ध की आज सुबह कुए में गिरने से मौत हो गई। वृद्ध कुएं पर नहाने के लिए गया था और उसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिरसौद में रहने वाला दिल्ला(70) पुत्र जालिम लोधी आज सुबह करीब 9 बजे घर के पास स्थित कुएं पर नहाने गया था।
इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। इस घटना में दिल्ला की पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।