शिवपुरी। तेन्दुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी और ग्राम सुआटोर में कल एक नबालिग बालिका और विधवा के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी।
पहली घटना ग्राम सेमरी में घटित हुई जहां कल दोपहर एक आरोपी बल्लू उर्फ रामवीर गुर्जर ने एक नबालिग बालिका के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी। जब वह गांव में पानी भरने के लिए गई हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 7/8 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जबकि दूसरी घटना ग्राम सूआटोर की है जहां एक विधवा महिला के साथ आरोपी ढोला आदिवासी ने घर में घुस कर महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसकी मारपीट कर दी और उसे जानसे मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ढोला आदिवासी के खिलाफ धारा 354, 456, 323, 506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।