शिवपुरी। प्रदेश में डेंगू के मामले में शिवपुरी जिले का स्थान प्रथम होने पर शासन सक्रिय हुआ और स्वास्थ्य प्रमुख सचिव से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने शिवपुरी जिले में निरीक्षण कर वास्तविकता की जानकारी लगाई।
जहां शिवपुरी में पदस्थ मलेरिया अधिकारी और स्वास्थ्य अमले को डेंगू पर काबू पाने के उपाय बताये गए और उन्हें शीघ्रता से अमल में लगाने के निर्देश भी दिये गए, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के पीठ फिरते ही मलेरिया विभाग का रवैया जस का तस बना हुआ हैं।
और इसी कारण जिले में डेंगू का कहरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। अभी तक जहां शिवपुरी शहर सहित करैरा, पिछोर, खनियांधाना डेंगू के मरीज मिले वहीं बैराड़ में तीन दर्जन से अधिक मरीज मिलने से विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
बीती रात्रि करैरा के ग्राम झण्डा में एक ही परिवार के तीन मरीजों को करैरा से शिवपुरी अस्पताल रैफर किया गया। जिन्हें स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया हैं जहां मरीजों की हालत नहीं सुधर रही हैं।
उधर बैराड़ कस्बे में डेंगू के दो और मरीज चिन्हित होने के बाद मरीजों की सं या 35 तक पहुंच गई हैं। इसके बाबजूद भी मलेरिया अधिकारी गैर जि मेदाराना बयान लोगों में आक्रोश पनप गया हैं।
मलेरिया अल्का त्रिवेदी बैराड़ में डेंगू फैलने से इन्कार कर रहीं है। उनका कहना है कि जिले में डेंगू पर काबू पा लिया गया हैं जबकि वास्तविक स्थिति इससे कोसों दूर हैं।
जिले दिन प्रतिदिन मरीजों की सं या बढऩे से मलेरिया अधिकारी द्वारा किया गया दावा झूठा साबित हो रहा हैं। जबकि जिला अस्पताल में सैकड़ों की मरीजों की सं या डेंगू जिले में फैलने की पुष्टि कर रही हैं।
अस्पताल में जांच के लिए भटक रहे हैं मरीज
जिला अस्पताल की स्थिति से भी लोग न खुश हैं जहां जिला अस्पताल को अभी हाल ही में प्रदेश में प्रथम पुरूस्कार के रूप में पचास लाख दिये गए हैं। इसके बाबजूद भी जिला अस्पताल के हालात बद से बदतर दिखाई दे रहे हैं।
जिले भर में इस समय डेंगू फैल रहा हैं और उसकी जांच के लिए अस्पताल में अलग से लैब बनाई गई हैं। लेकिन चिकित्सकों की मनमर्जी के चलते मरीज वहां जांच के लिए भटक रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाजार की पैथोलॉजियों में डेंगू की जांच करने पर रोक लगा दी गई हैं। जिससे जिले के हालात और बदतर होते जा रहे हैं।
शहर की गंदगी भी बन रही है डेंगू कारण
मलेरिया विभाग और नपा द्वारा शहर में डीडीटी का छिड़काव न होने के कारण डेंगू बढ़ रहा हैं वहीं शहर में गंदगी भी डेंगू का मु य कारण बन रही है।
शिवपुरी शहर के वार्डों में गंदगी का अ बार लगा हैं वहीं नालियों की नियमित साफ सफाई न होने से मच्छर पनप रहे हैं। इसके बाबजूद भी नपा शहर की सफाई पर ध्यान नहीं दे रही हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।