शिवपुरी। मिशन इन्द्रधनुष अभियान के द्वितीय चरण के तहत आज जन्म से लेकर दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती मातओ जो टीकाकरण से छुट गए है उन्हें टीके लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने ठकुरपुरा के वार्ड क्रमांक-1 में बच्चों को दवा पिलाकर टीकाकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, टीकाकरण दल के सदस्यों ने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दवा पिलाई।
इस अवसर पर सीएमओ हैल्थ डॉ. व्हीके खरे, सिविल सर्जन डॉ गोविंद सिंह, जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर, डॉ.निसार अहमद, सुनील जैन, क युनिटी एलायजर, एनएमएम एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर पहले दिन जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें नरवर के वार्ड क्रमांक-6 जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक ने, पिछोर में नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पारासर ने, करैरा में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष व्हीके गुप्ता ने, खनियांधाना में विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र कटारिया ने भाग लिया।
इसी प्रकार बदरवास में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष बिन्नी शर्मा ने, रन्नौद में सरपंच बृजेश कुशवाह ने, पोहरी में सरपंच रामकली ने, सतनवाड़ा में प्रकाश धाकड़ ने, मगरौनी में सरपंच तारन सिंह तोमर ने रोग प्रतिरोधक दवा पिलाई, यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।