शिवपुरी। आज उस समय सनसनी फैल गई जब करैरा थाने में ट्रक ड्रायवर सुखदेव सिंह निवासी बहगवां ने रिपोर्ट लिखार्ई की चार अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने ग्राम सरई पर ट्रक को रोक कर उसके पास रखे 90 हजार रूपए लूटे तथा उसकी जमकर पिटाई लगाई जिससे वह घायल हो गया।
करैैरा पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो स्पष्ट हुआ कि 90 हजार रूपए हड़पने के लिए दोनों ड्रायवरों ने यह ड्रामा रचा था
ड्रायवर सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह ट्रक क्रमांक एमपी 33 एच 1693 झांसी की ओर से सीमेंट भरकर आ रहा था। आधीरात को सीमेंट से भरा ट्रक करैरा थाना अंतर्गत फोरलेन पर पडऩे वाले ग्राम सरई पर बदमाशों ने रोक लिया।
बदमाशों ने ट्रक को रोक कर न केवल उसकी मारपीट की बल्कि उसके पास रखे 90 हजार रूपए भी लूट कर फरार हो गए। ड्रायवर को इलाज के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो स्पष्ट हुआ कि रात में ड्रायवर सुखदेव अपने गांव बहगवां जाना चाहता था।
जबकि दूसरा ड्रायवर कल्ला यादव निवासी टोड़ा उसे जाने से रोक रहा था। दोनों ड्रायवर नशे में धुत्त थे। इसी प्रयास में कल्ला ने सुखदेव को धक्का दिया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उनके दिमाग में यह बात आई कि क्यों नहीं वह इस घटना को लूट बताकर 90 हजार रूपए हड़प लें।
इसके बाद ड्रायवर करैरा थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने जल्द ही यह मामला उजागर कर दिया। पुलिस ने दोनों ड्रायवरों के खिलाफ झगड़े और मारपीट का मामला कायम किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।