शिवपुरी। मंगलवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक अंजान श स ने जिला अस्पताल में घुसकर प्रसूति रोग विशेषज्ञ पर पिस्टल तान दी घटना के बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर के पति व अस्पताल प्रबंधन मेटरनिटी वार्ड में पहुंच गया दो घंटे तक पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज और वहां पदस्थ सिक्योरिटी से पूछताछ करती रही।
लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला देर शाम तक पुलिस ने मामले में न तो कोई कायमी की और न ही पिस्टलधारी युवक को तलाशने में कोई दिलचस्पी दिखाई।
बताया गया है कि जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने शोर मचाकर पूरे स्टाफ को इकठ्ठा कर लिया उन्होंने कहा कि उक्त युवक ने मुझ पर पिस्टल तानी और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी है।
इसके बाद जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर के पति भी मौके पर पहुंच गए सूचना पर पुलिस घटना के 5 मिनट बाद ही अस्पताल में पहुंच गई।
लेकिन पिस्टलधारी कौन था वह कहां गायब हो गया और उसका रिकॉर्ड सीसीटीवी में क्यों नहीं आया, पुलिस ने उस पर एफआईआर क्यों नहीं की, डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई, इन सवालों के जवाब नहीं मिल रहे है।
महिला डॉक्टर ने किसी पिस्टल लगाए युवक को अस्पताल में देखा था उसे देखकर वो घबरा गईं और उन्होंने पुलिस को कॉल कर दिया हमने जांच की तो मामले में कुछ नहीं निकला और डॉक्टर दंपति ने भी शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया।
संजय मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली, शिवपुरी


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।