शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर में विगत दिवस गांव के एक युवक ने घर में अकेली सो रही महिला के साथ बलात्कार कर दिया। जब महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 376 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामवती वंशकार (बदला हुआ नाम) 23 अक्टूबर की रात्रि अपने घर पर अकेली सो रही थी। उसका पति घटना से पहले अपनी ससुराल गया हुआ था। जिसका फायदा पडौसी राकेश वशंकार ने उठाया और उसके घर में घुस गया जहां आरोपी ने पीडि़ता को अपनी हवश का शिकार बना दिया। पीडि़ता ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।