शिवपुरी। कल पोहरी वायपास रोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय कु. आयुषी चौहान की मौत के बाद पुलिस ने उसके चचेरे नाबालिग भाई अभय सहित पिता महेन्द्र चौहान और जुझार सिंह के खिलाफ धारा 304 भादवि सहित 30 (2) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
विदित हो कि कल सुबह महेन्द्र सिंह चौहान की लायसेंसी 315 बोर लोडेड बंदूक से असावधानीवश 11 वर्षीय अभय सिंह चौहान से ट्रिगर दब जाने से गोली कम्प्यूटर पर काम कर रही आयुषी चौहान के सर में लग जाने से उसके सिर के परखच्चे उड़ गए और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस मामले में पिता महेन्द्र सिंह चौहान की लापरवाही यह सामने आई कि उन्होंने घर में लोडेड बंदूक रखी थी। जबकि चाचा जुझार सिंह चौहान ने लोडेड बंदूक लाने के लिए अपने नाबालिग पुत्र अभय को भेजा था। इस कारण पुलिस ने अभय, उसके पिता जुझार सिंह और ताऊ महेन्द्र सिंह के विरूद्ध आ र्स एक्ट सहित भादवि की धारा 304 का मामला पंजीबद्ध कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।