शिवपुरी। बदरवास क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने व मुआवजे की को लेकर पिछले दो दिनों से चल रही भूख हड़ताल कोलारस एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई।
यहां जनपद प्रांगण में किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव को एसडीएम आरके पांडे व एसडीओपी सीके आर्य ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया साथ ही आश्वासन दिया कि किसानों की फसल का उनके सामने 7 दिनों के भीतर सर्वे कराया जाएगा।
साथ ही क्रॉप कटिंग करवाकर फसल बीमा की राशि दिलाई जाएगी जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह यादव के साथ किसानों के हित में आंदोलन कर रहीं जिला पंचायत सदस्य कौशाबाई आदिवासी मंगलवार को बेसुध होकर गिर पड़ीं थीं धरनास्थल पर ही उनको ड्रिप लगाई गई थी।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष रामवीरसिंह का स्वास्थ्य भी खराब होने लगाए साथ ही भूख हड़ताल पर बैठे सुमित यादव भी प्रशासन की अनदेखी पर अपना आपा खो बैठे और मंगलवार को मंच से 24 घंटे के भीतर आत्मदाह करने की धमकी प्रशासन को दे डाली। जिस पर प्रशासन बुधवार को हरकत में आ गया।
बर्बाद फ सलों के मुआवजे को लेकर किसानों के साथ जनपद प्रांगण में अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को शुरू की थी इस बीच मंगलवार की रात एसडीएम व एसडीओपी मौके पर पहुंचे और हमारी ों को मानकर विधिवत घोषणा की है यही हम चाहते थे कि किसानों को उनका हक मिले।
रामवीर सिंह यादव, जनपद उपाध्यक्ष बदरवास


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।