6वीं क्लास की रेप पीड़िता को गर्भ ठहरा, अस्पताल में भर्ती

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सड की 14 वर्षीय 6वीं कक्षा की छात्रा जब पेट दर्द से परेशान हो गई तो उसके परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। महिला चिकित्सक ने देखा, इसे तो 8 माह का गर्भ है। यह सुनकर परिजनों केे होश उड़ गए।

पीड़िता ने बताया कि करीब 6 माह पहले वह घर में अकेली थी तभी गांव का रहने वाला बंटी उसके घर आया और उसने बलात्कार किया। छात्रा ने कहा कि मैं इस बारे में अपने माता-पिता से कहुंगी तो उसने मुझे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन बंटी का भाई गजेन्द्र उसके घर आया और उसने भी इस छात्रा के साथ बलात्कार किया।

पीडि़ता ने बताया कि गजेन्द्र ने पिछले 6 माह के दौरान जान से मारने की धमकी देकर कई बार मेरा बलात्कार किया है। परिजनो ने इस मामले में 19 सिंतबर को करैरा थाने में रिर्पोट दर्ज कराई है।

ग्वालियर में भर्ती: एक दो दिन में डिलीवरी
बुधवार को बलात्कार पीडि़ता को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने पीड़ित को एक-दो दिन में डिलीवरी होने की बात कही है लेकिन लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसलिए कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी नाबालिग बेटी जिस संतान को जन्म देगी, उसका वे क्या करेंगे। क्योंकि बच्चे की मां तो अभी खुद बच्ची ही है। और इस बच्ची की आगे की जिंदगी का क्या होगा। ये इन सब सबालो को लेकर इस पीडि़ता के माता-पिता बडे ही चिंतित है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!