शिवपुरी। छर्च थाना क्षेंत्र के ग्राम चांदपुर में एक युवक ने महिला के साथ बीती शाम को छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक चांदपुर में रहने वाली 21 साल की महिला बीती शाम को अपने घर में अकेली थी तभी पड़ौस में रहने वाला हरिबल्लभ कुशवाह महिला के घर में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ कर मौके से फरार हो गया।
दूसरी छेड़छाड़ की घटना इंदार के ग्राम भगोरिया की है जहां मनीराम पुत्र कमल लोधी ने एक 30 साल की महिला के साथ रविवार को छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने दोनो मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।