अध्यापकों ने कार्यवाही के आदेशों की जलाई होली, निकाली वाहन रैली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले छ: दिन से समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर स्कूलों मे ताला डाल धरने पर वैठे अध्यापकों का आंदोलन दिन पे दिन और उग्र होता जा रहा है।

बीते रोज प्रदेश स्तर से आंदोंलनकारी अध्यापकों  पर अनुशासनात्मक कार्यवाही व वेतन काटने के आदेश से भयवीत होने की वजाय हड़तालियों ने रविवार को इन आदेशों की होली जला डाली।

वहीं दोपहर बाद करीब एक हजार अध्यापकों ने दो पहिया बाहनों से शहर के राजेश्वरी रोड़ गुरू द्वारा चौक माधव चौक कोट रोड़ होते हुये एक विशाल रैली निकाली इस दौरान अध्यापकों ने जमकर नारेबाजी भी की सोमवार का जिले के सभी विकास खण्डों से अध्यापक शिवपुरी पहुॅचेंगे और दोपहर एक बजे मुह पर पट्टी बॉधकर मौन जुलूस निकालेंगे।

अध्यापक संयुक्त मोर्चा का दाबा है कि इस रैली मे करीब चार हजार अध्यापक शामिल होंगे। रविवार को कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र षिवहरे ने भी धरना स्थल पहुॅचकर समर्थन दिया व अध्यापकों की मांगों को जायज ठहराया।

 इधर अन्य कर्मचारी संगठनों, जिसमें कर्मचारी कांग्रेस, राज्य कर्मचारी संघ, षिक्षक कांग्रेस, षिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया हैैैै।

22 को भोपाल कूच करेंगे अध्यापक
जिले सहित प्रदेश के अध्यापक एक बार फि र भोपाल में जंगी प्रदर्शन करने के लिये तैयारी कर रहे हैं। संयुक्त मोर्चा का दावा है कि 23 सितंवर को भोपाल में होने वाले सामूहिक मार्च में जिले के भी सभी 7200 अध्यापक शामिल होंगे।

 इसके लिये अध्यापक 22 को भोपाल इंटरषिटी से रवाना होंगे जव्कि करैरा, खनियाधाना व पिछोर के अध्यापक वाया झॉसी होकर भोपाल पहुॅचेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!